Saurabh Pandey | August 20, 2026 | 11:43 AM IST | 1 min read
बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई परीक्षा की सही तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।

नई दिल्ली : बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसएफ हेड कांस्टेबल, एएसआई (स्टेनोग्राफर) एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल पर एक्टिवेट कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सीबीटी में शामिल होने वाले हैं, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- रोल नंबर और यूजर पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने पीईटी/पीएसटी स्टेज पास कर लिया है, वे अब आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग का समय, शिफ्ट और परीक्षा के दिन के लिए निर्देश जैसी जरूरी जानकारी होती है। उम्मीदवारों को परीक्षा से काफी पहले कॉल लेटर डाउनलोड कर लेना चाहिए और उस पर छपी सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।
बीएसएफ हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 1 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह संयुक्त भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत कुल लगभग 3,951 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
Santosh Kumar