Abhay Pratap Singh | August 19, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विज्ञापन संख्या डी-1/ई-1/2026 के तहत सहायक आचार्य (Assistant Professor) और आचार्य (Professor) पदों पर भर्ती के लिए 18 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के तहत शुल्क भुगतान/ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर और आवेदन में सुधार की आखिरी तिथि 8 सितंबर निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी को 105 रुपये, एससी/ एसटी को 65 रुपये व दिव्यांग को 25 रुपये देना होगा।
उम्मीदवारों के पास मेडिकल से संबंधित एमएस/ डीएनबी/ एमडी की मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान में संबंधित विषय में 3 वर्ष तक एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्य किया हो। पद के अनुसार कार्य अनुभव और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।
प्रोफेसर पद के लिए आयु 35 से 55 वर्ष के बीच और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 26 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (प्रारंभिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा) और साक्षात्कार चरण शामिल है। यूपीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2026 में सफल कैंडिडेट ही मेन्स के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1156 पदों को भरा जाएगा, जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112 पद और प्रोफेसर के 44 पद शामिल हैं।
यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर नोटिफिकेशन के अनुसार, “ऑनलाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। आवेदन करने के 72 घंटे पहले https://otr.pariksha.nic.in/ से ओटीआर नंबर प्राप्त कर सकते हैं।” अधिक जानकारी के लिए यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं: