Abhay Pratap Singh | August 20, 2026 | 01:00 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी एसआई टेलॉकॉम अंतिम रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उप-निरीक्षक दूरसंचार (SI Telecom) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी एसआई टेलीकॉम 2024 फाइनल रिजल्ट जांच सकते हैं।
राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम 2024 का अंतिम परिणाम मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है। इसमें कुल 221 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आरपीएससी एसआई टेलीकॉम मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, कैटेगरी, लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के अंक और कुल प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
उम्मीदवारों को आरपीएससी एसआई टेलीकॉम फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान पुलिस विभाग ने एसआई टेलीकॉम के कुल 98 पदों को भरा जाएगा, इनमें अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के अंतर्गत 4 पद और गैर अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत 94 पद शामिल हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम परीक्षा 2024 की शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद 20 मई 2026 को जारी परिणाम में साक्षात्कार के लिए प्रोविजनल रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 3 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक आयोजित किए गए थे।”
आयोग ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत विज्ञापित पदों से संबंधित न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त कोई भी अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं है। न्यायाल में दायर याचिकाएं विचाराधीन होने के कारण 2 अभ्यर्थियों रोल नंबर 3173345 और 3177942 का परिणाम सील्ड कवल में रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम सूचना जांच सकते हैं।
राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम 2024 फाइनल रिजल्ट निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं: