Trusted Source Image

UPSC EPFO APFC Notification 2026: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी नोटिफिकेशन 80 पदों के लिए जारी, आवेदन 22 अगस्त से

Abhay Pratap Singh | August 20, 2026 | 11:59 AM IST | 2 mins read

यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है।

यूपीएससी एपीएफसी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 सितंबर है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएससी एपीएफसी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 सितंबर है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO - विज्ञापन संख्या 52/ 2026) के अंतर्गत सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू होगी।

उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 80 असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद भरे जाएंगे, जिसमें यूआर के 29, ईडब्ल्यूएस के 8, ओबीसी के 18, एससी के 15 और एसटी के 10 पद शामिल हैं।

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 11 सितंबर 2026 तक 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस के लिए 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 40 वर्ष है।

Also readUPSC CSE Mains Admit Card 2026: यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जांचें

यूपीएससी एपीएफसी नोटिफिकेशन में कहा गया कि, “संकेतात्मक विज्ञापन और विस्तृत विज्ञापन के बीच किसी भी प्रकार की विसंगति होने की स्थिति में आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए विस्तृत विज्ञापन में दी गई जानकारी मान्य होगी, जब तक कि कोई शुद्धिपत्र जारी नहीं किया जाता।” यूपीएससी ईपीएफओ चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है।

आवेदन शुल्क के रूप में यूआर/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस (पुरुष) कैंडिटेट को 25 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को शुल्क में छूट दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 वेतन मैट्रिक्स के अनुसार मासिक सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी 2026 नोटिफिकेशन जांच सकेंगे।

UPSC EPFO APFC Applications From 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकेंगे:

  • यूपीएससी आवेदन पोर्टल http://upsconline.nic.in/ora/ पर जाएं।
  • आवेदन लिंक पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications