UPSSSC JA Interview Schedule: यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट इंटरव्यू शेड्यूल जारी; एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | September 28, 2025 | 07:21 AM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट इंटरव्यू ए़डमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-05-परीक्षा/2024 के अंतर्गत जूनियर एनालिस्ट (मेडिसिन) मुख्य परीक्षा का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट इंटरव्यू 6 से 15 अक्टूबर, 2025 तक दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसे कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट इंटरव्यू कॉल लेटर 2025 एक अनिवार्य दस्तावेज है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 361 पदों को भरा जाएगा।
UPSSSC Junior Analyst Interview Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, महत्वपूर्ण घोषणा टैब पर विजिट करें।
- जूनियर विश्लेषक साक्षात्कार कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें और साक्षात्कार कॉल लेटर डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “जूनियर एनालिस्ट (मेडिकल) पद पर चयन के लिए शॉर्टलिस्ट 1,457 अभ्यर्थियों का यूपीएसएसएसी, पिकप भवन, तृतीय तल, लखनऊ स्थित कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। वेरिफिकेशन लेटर और 4 अन्य प्रपत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।”
UPSSSC Junior Analyst 2025 Interview Schedule: साक्षात्कार कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे सारणी में यूपीएसएसएससी जेए इंटरव्यू शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| तिथि | पाली | कुल कैंडिडेट | |
|---|---|---|---|
|
प्रथम पाली (सुबह 10:00 बजे)
अभ्यर्थियों की संख्या |
द्वितीय पाली (दोपहर 1:30 बजे से)
अभ्यर्थियों की संख्या |
||
| 6 अक्टूबर, 20205 | 100 | 100 | 200 |
|
7 अक्टूबर, 20205
|
100 | 100 | 200 |
|
8 अक्टूबर, 20205
|
100 | 100 | 200 |
|
9 अक्टूबर, 20205
|
100 | 100 | 200 |
|
10 अक्टूबर, 20205
|
100 | 100 | 200 |
|
13 अक्टूबर, 20205
|
100 | 100 | 200 |
|
14 अक्टूबर, 20205
|
100 | 100 | 200 |
|
15 अक्टूबर, 20205
|
57 | - | 57 |
| कुल | 1,457 | ||
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल