UPSSSC JE Mechanical Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी जेई मैकेनिकल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा शुल्क जानें

Saurabh Pandey | November 3, 2026 | 02:45 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 'कंबाइंड जूनियर इंजीनियर (यांत्रिक) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवार 2 दिसंबर तक शुल्क समायोजन और अपने आवेदन फॉर्म की त्रुटियां सुधार सकेंगे।

यूपी कंबाइंड जूनियर इंजीनियर (यांत्रिक) परीक्षा के लिए केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET-2025) में शामिल हुए थे और जिन्हें स्कोरकार्ड प्राप्त हुआ है।

UPSSSC JE Mechanical Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में तकनीकी और इंजीनियरिंग से जुड़े पदों पर 1,156 रिक्तियां भरी जाएंगी।

पद का नाम
रिक्तियों की संख्या
तकनीकी सहायक (मैकेनिकल) – विशेष चयन
3
अनुदेशक (मशीन)
1
सहायक स्टोरकीपर
128
मैकेनिक
270
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – सिंचाई विभाग
304
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – विशेष चयन
154
सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (तकनीकी)
32
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – लोक निर्माण विभाग
264
कुल
1,156

UPSSSC JE Mechanical Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क
शुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)
अनारक्षित
शून्य
25 रुपये
25 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग
शून्य
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जाति
शून्य
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जनजाति
शून्य
25 रुपये
25 रुपये

Also read RRB Group D Vacancy 2026: आरआरबी ग्रुप डी में 30,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, 10वीं पास के लिए मौका

UPSSSC JE Mechanical Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज

  1. PET-2025 स्कोरकार्ड
  2. मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा का प्रमाणपत्र
  3. शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज
  4. हाई स्कूल प्रमाणपत्र (जन्म तिथि के लिए)
  5. जाति प्रमाणपत्र
  6. ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र
  7. PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  8. पूर्व सैनिक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  9. मूल निवास प्रमाणपत्र
  10. एनओसी (सरकारी कर्मचारियों के लिए)
  11. हाल की तस्वीर और हस्ताक्षर
  12. मान्य पहचान प्रमाण
  13. भुगतान का विवरण
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]