UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी होम्योपैथी फार्मासिस्ट भर्ती आवेदन का आज आखिरी दिन, जानें प्रक्रिया
Saurabh Pandey | July 19, 2024 | 12:39 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पद के लिए भर्ती परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2024 में आयोजित होने की संभावना है। आयोग की तरफ से परीक्षा तारीख की घोषणा की जाएगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरफ से होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 19 जुलाई आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 397 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पदों को भरना है, जिनमें से 79 रिक्तियां आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हैं। कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित - 161 पद
- अनुसूचित जाति - 83 पद
- अनुसूचित जनजाति - 7 पद
- ओबीसी - 107 पद
- ईडब्ल्यूएस - 39 पद
UPSSSC Homeopathic Pharmacist Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
UPSSSC Homeopathic Pharmacist Recruitment 2024: आयु सीमा
यूपीएसएसएससी होम्योपैथी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
UPSSSC Homeopathic Pharmacist Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2023 उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से 10+2 परीक्षा पास होना चाहिए। उम्मीदवारों को होम्योपैथिक फार्मेसी में कम से कम 2 साल का डिप्लोमा भी उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्हें उत्तर प्रदेश के होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
Also read SSC CHSL Answer Key 2024: एसएससी सीएचएसएल आंसर की ssc.gov.in पर जारी, आज से दर्ज कराएं आपत्तियां
UPSSSC Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
यूपीएसएसएससी होम्योपैथी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
UPSSSC Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'लाइव विज्ञापन' खंड पर क्लिक करें।
- होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल