Abhay Pratap Singh | July 18, 2024 | 07:33 PM IST | 2 mins read
आयोग ने एसएससी सीएचएसएल प्रोविजनल आंसर की 2024 के साथ ही सभी उम्मीदवारों की SSC CHSL रिस्पॉन्स शीट 2024 भी जारी कर दी है।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Now
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 18 जुलाई को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन ने एसएससी सीएचएसएल आंसर की 2024 के साथ ही सभी उम्मीदवारों की SSC CHSL रिस्पॉन्स शीट 2024 भी जारी कर दी है। एसएससी एसएचएसएल 2024 परीक्षा इसी महीने में 1 जुलाई से 12 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई थी।
एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। नोटिस में बताया गया कि, आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी प्रोविजनल है। उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।
Also readSSC GD Constable Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम ssc.gov.in पर जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट
एसएससी सीएचएसएल प्रोविजनल आंसर की 2024 में दिए गए उत्तरों से जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। अभ्यर्थी 18 जुलाई से 23 जुलाई शाम 6 बजे तक एसएससी सीएचएसएल आंसर की 2024 के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
अभ्यर्थियों को आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का गैर-वापसीयोग्य शुल्क देना होगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटा जाएगा।
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं: