UPSSSC Group C Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती पंजीकरण upsssc.gov.in पर शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Saurabh Pandey | May 1, 2024 | 03:22 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2024 को आधार मानकर की जाएगी
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरफ से तकनीकी सहायक ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 1 मई से शुरू हो चुकी है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 31 मई 2024 तक है।
यूपीएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म जमा करने वाले उम्मीदवार 7 जून तक आवेदन पत्र में वांछित संशोधन कर सकते हैं।
कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
यूपीएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती के तहत 3446 रिक्तियों को भरा जाना है। कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित - 1813 पद
- अनुसूचित जाति - 509 पद
- अनुसूचित जनजाति - 151 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 629 पद
- ईडब्ल्यूएस - 344 पद
UPSSSC Group C Vacancy 2024 आयुसीमा
यूपीएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2024 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।
UPSSSC Group C Vacancy आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती आवेदन शुल्क सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से करें या ई चालान के माध्यम से भी परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त संस्था या किसी विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक या स्नातक के समकक्ष बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी उद्यान, बीएससी (ऑनर्स) उद्यान, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त बीएससी (गृह विज्ञान)/ कम्युनिटी साइंस में 4 वर्षीय उपाधि प्राप्त होना चाहिए।
अगली खबर
]UP Metro Rail 2024 Admit Card: यूपी मेट्रो रेल परीक्षा एडमिट कार्ड lmrcl.com पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
पंजीकृत उम्मीदवार यूपीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल लिखित परीक्षा की प्रोविजनल डेट 11, 12 और 14 मई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई