UPSSSC Answer Key 2025: यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी पर दर्ज कराएं चुनौती, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 12, 2025 | 11:32 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मेन्स आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा के अंतर्गत लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी फॉरेस्ट गार्ड आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 17 नवंबर, 2025 तक खुली रहेगी। इससे पहले, 10 नवंबर को यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की गई।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी एक या एक से अधिक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं और प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपए का आपत्ति शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। आपत्तियों में किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित समयावधि में ही मात्र एक बार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।”
आयोग ने आगे कहा, “प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर अन्य किसी माध्यम से या डाक प्रत्यावेदन द्वारा उत्तर कुंजी के संबंध में दी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 17-11-2025 है। उक्त तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी।”
प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मेन्स फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 709 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSSSC Forest Guard Answer Key 2025: आपत्ति कैसे दर्ज कराएं?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके समय-सीमा के भीतर शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां उठा सकते हैं:
- आयोग की वेबसाइट पर upsssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘प्रोविजनल आंसर की आपत्ति’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और साइन-इन करें।
- निर्देशों का पालन करते हुए आपत्तियां दर्ज करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ट डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल