UPSSSC Forest Guard 2023 PMT Result: यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक पीएमटी रिजल्ट जारी, 2802 अभ्यर्थी चयनित
Abhay Pratap Singh | October 4, 2026 | 10:42 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड एंड वाइल्डलाइफ गार्ड 2023 मेडिकल टेस्ट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023 के तहत वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा का प्री मेडिकल टेस्ट (PMT) रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड 2023 पीएमटी रिजल्ट में कुल 2802 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित किया गया है।
यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक 2023 पीएमटी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं। आयोग ने 2790 अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षा में सफल तथा 3 कैंडिडेट सहित 12 को प्रोविजनल रूप से पात्र घोषित किया है। 3 उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट जल्द कराया जाएगा।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शारीरिक मानक एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद चिकित्सा परीक्षा के लिए सफल 2993 अभ्यर्थियों का परिणाम 30 अप्रैल, 2026 को जारी किया गया था। 146 अभ्यर्थी चिकित्सा परीक्षा में असफल एवं 48 कैंडिडेट मेडिकल टेस्ट में अनुपस्थित रहे हैं। पीईटी/ पीएमटी के लिए 5111 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया था।
यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक 2023 दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम कुल 2802 अभ्यर्थियों के लिए उचित समय पर यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। आयोग ने कहा कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रोविजनल रूप से पात्र अभ्यर्थियों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम नहीं है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 709 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के क्रमशः 693 व 16 पद शामिल हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UP Forest Guard and Wildlife Guard 2023 PMT Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी फॉररेस्ट गॉर्ड पीएमटी 2023 रिजल्ट जांच सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन पर जाएं।
- विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023-पीएमटी रिजल्ट पर क्लिक करें।
- पीडीएफ में Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]UP Home Guard Final Result 2026: यूपी होमगार्ड रिजल्ट जारी, uppbpb.gov.in पर देखें सफल उम्मीदवारों की सूची
लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को राज्य भर के केंद्रों पर हुई, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए। इसके बाद, चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। अब बोर्ड ने परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच