UPSSSC Final Answer Key 2025: यूपीएसएसएससी फाइनल आंसर की असिस्टेंट अकाउंटेंट और जूनियर एनालिस्ट के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | May 29, 2025 | 01:47 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट और सहायक लेखाकर एवं लेखा परीक्षक के लिए अंतिम उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर मुख्य परीक्षा (Pre.AP-2023) / 03 और जूनियर एनालिस्ट (खाद्य) मुख्य परीक्षा (Pr. AP-2023) / 04 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट और असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर फाइनल आंसर की 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। यूपीएसएसएससी प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। यूपीएसएसएससी उत्तर कुंजी की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आयोग की ओर से जूनियर एनालिस्ट (खाद्य) और सहायक लेखाकर एवं लेखा परीक्षक के पद पर चयन के लिए मुख्य परीक्षा 16 फरवरी, 2025 को लखनऊ में आयोजित की गई थी। आयोग फाइनल आंसर की सहायता से यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट 2025 रिजल्ट और यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट रिजल्ट 2025 तैयार करेगा।
जूनियर एनालिस्ट और सहायक लेखाकर एवं लेखा परीक्षक पदों पर भर्ती के लिए यूपीएसएसएससी रिजल्ट 2025 की घोषणा जून महीने में की जाएगी। यूपीएसएसएससी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर विश्लेषक (खाद्य) पद पर कुल 417 और सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक के पद पर कुल 1829 रिक्तियों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिस जांच सकते हैं।
UPSSSC Assistant Accountant, Junior Analyst Answer Key 2025: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, जूनियर एनालिस्ट/ असिस्टेंट अकाउंटेंट फाइनल आंसर की लिंक पर जाएं।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक की पुस्तकों का जून में होगा निःशुल्क वितरण
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अध्ययन के बाद छात्रों से अंक तालिका विवरण के साथ ही उक्त सत्र में वितरित निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों को प्राप्त कर बुक बैंक में जमा करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल