UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: यूपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन upsssc.gov.in पर शुरू

Saurabh Pandey | June 4, 2026 | 05:40 PM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग में कांस्टेबल (आबकारी सिपाही) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना और UPSSSC PET परीक्षा का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।

लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जिसे पास करना अनिवार्य है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 24 जून 2026 है।

यूपीएसएसएससी आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 1 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियां (यदि हो) सुधारने का अवसर दिया जाएगा।

इस भर्ती का उद्देश्य प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त के अधीन कुल 722 रिक्त पदों को भरना है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025) में शामिल हुए और वैलिड स्कोरकार्ड रखने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शून्य या उससे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: आयु सीमा

यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST) को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

यूपी आबकारी कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य है।

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क
शुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)
अनारक्षित (General)
00
25 रुपये
25 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
00
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जाति (SC)
00
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जनजाति (ST)
00
25 रुपये
25 रुपये

Also read RPSC RAS Recruitment 2026: आरपीएससी आरएएस रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, परीक्षा तिथि जानें

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

यूपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न होती है। प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सबसे पहले वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट (दौड़, लंबाई और सीने का माप) के लिए बुलाया जाएगा, जिसे पास करना अनिवार्य है।

चरण 1: मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन

चरण 2: मुख्य परीक्षा (लिखित वस्तुनिष्ठ प्रकार)

चरण 3: शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी)

चरण 4: शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]