Saurabh Pandey | June 4, 2026 | 03:51 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी ने राजस्थान में आरएएस (RAS) और अधीनस्थ सेवाओं के 607 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है, जिसके लिए आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। इस भर्ती में ग्रेजुएशन पास युवा भाग ले सकते हैं, जिसके तहत चयन प्री, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं (RAS) के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग द्वारा कार्मिक विभाग के लिए इस बार कुल 607 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों में राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 3 जुलाई 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन या हाथ से भरा हुआ आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आरपीएससी आरएएस भर्ती के लिए 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित है। चूंकि इससे पूर्व यह विज्ञापन वर्ष 2024 में आया था, इसलिए नियमानुसार सभी श्रेणियों को ऊपरी आयु सीमा में 01 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समकक्ष योग्यता होनी अनिवार्य है। जो छात्र अपने ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते उन्हें मुख्य परीक्षा से पूर्व अपनी योग्यता का प्रमाण देना होगा।
इस भर्ती के कुल 607 पदों को दो मुख्य भागों में विभाजित किया गया है-
राजस्थान सरकार के नियमानुसार उम्मीदवारों को एसएसओ (SSO) पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके लिए पंजीयन शुल्क इस प्रकार है-
कार्मिक विभाग के सर्कुलर के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार एक वित्तीय वर्ष में आवेदन करने के बाद किन्हीं 2 भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित रहता है, तो उसकी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसे दोबारा चालू कराने के लिए 750 से 1500 रुपये तक का शुल्क देना पड़ सकता है। हालांकि, परीक्षा से पूर्व आवेदन वापस लेने पर इसे अनुपस्थिति नहीं माना जाएगा।
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 29 नवंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय अवधि में जारी किया जाएगा।