Trusted Source Image

UPSSSC Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी सहायक लेखाकार भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 14 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | June 3, 2026 | 10:45 PM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET-2025 पास अभ्यर्थियों के लिए सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के 1,941 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 10 जून से 01 जुलाई 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), ने 'सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक (मुख्य परीक्षा)' के तहत विभिन्न विभागों में कुल 1,829 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए सहायक लेखाकार (Assistant Accountant) और लेखा परीक्षक (Auditor) के खाली पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 3 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 PET-2025) में भाग लिया था और जिन्हें आयोग द्वारा स्कोर कार्ड जारी किया गया है। PET-2025 में शून्य या उससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

UPSSSC Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता - विभिन्न पदों के लिए वाणिज्य में स्नातक (B.Com) की डिग्री या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर संचालन में O-Level (ओ-लेवल) का डिप्लोमा होना आवश्यक है।

आयु सीमा - उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UPSSSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

यूपीएसएसएससी सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन वाले सभी श्रेणियों (अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी) के अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क तय किया गया है।

Also read RRB NTPC UG Exam City Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द

UPSSSC Auditor, Assistant Accountant Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसके लिए 120 मिनट (2 घंटे) का समय मिलेगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए (1/4) अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। पाठ्यक्रम को तीन भागों में बांटा गया है-

  1. भाग-1 (65 अंक) - ऑडिट, अंतिम खाते, प्रारंभिक लेखांकन के सिद्धांत, स्व-संतुलन बहीखाता, कंप्यूटर में वित्तीय नियमों का ज्ञान और कराधान/अंकगणित।
  2. भाग-2 (15 अंक) - कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (IT) का परिचय और समसामयिक विकास।
  3. भाग-3 (20 अंक) - उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications