UPSSSC Mains Exam Fee 2026: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए जमा करें शुल्क, प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | August 25, 2026 | 05:50 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल मेन्स एग्जाम 2026 के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2026 के तहत आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीईटी स्कोर 2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर फीस का भुगतान कर सकते हैं।
आयोग ने कहा कि यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल मेन्स एग्जाम के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से उचित समय पर सूचित किया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 शुल्क भुगतान विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी को 200 रुपये और एससी/ एसटी को 80 रुपये देना होगा। दिव्यांग वर्ग के व्यक्तियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
यूपी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 20 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर यूपी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 820 आबकारी कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Excise Constable Main Exam 2026 Fee Deposit: प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम में शुल्क का भुगतान कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘मेन एग्जाम फीस डिपॉजिट’ लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से लॉगिन करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच