UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: यूपी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड जारी, मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 16, 2026 | 05:38 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल मेन्स एग्जाम 2026 के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2026 के तहत आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 16 सिंतबर से यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जांच व डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी आबकारी सिपाही हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
आयोग द्वारा आबकारी सिपाही 2026 मुख्य लिखित परीक्षा 20 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड आदि लाना होगा।
आधिकारिक सूचना के अनसुार, “संबंधित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक कर आवश्यक विवरण अंकित करते हुए अपने प्रवेश पत्र 16 सितंबर 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं।”
Also read UPSSSC Lekhpal Recruitment 2026: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू
नोटिस में कहा गया कि, “मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र में अंकित निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें तथा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि एवं समय पर वैध प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।”
यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 आयोग के अधिकृत Android मोबाइल ऐप एवं पंजीकृत ई-मेल पर भेजे गए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आबकारी सिपाही के कुल 722 रिक्त पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
UPSSSC Excise Constable 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक यूपीएसएसएससी की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/default.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही हॉल टिकट 2026 जांचें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के ‘दो-तीन लाख रिक्त पदों’ को भरा जाए, आयुसीमा में मिले छूट - युवा कांग्रेस
युवा कांग्रेस के प्रभारी ने आगामी दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और पेपर लीक से मुक्त कराने के लिए राज्य के शिक्षा मंत्री से लिखित और स्पष्ट गारंटी देने की भी मांग की।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल