UPSSSC ETO 2023 Result: यूपीएसएसएससी नेत्र परीक्षण अधिकारी रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, कटऑफ अंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 29, 2025 | 01:22 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी ईटीओ 2023 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2023 नेत्र परीक्षण अधिकारी (सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपीएसएसएससी नेत्र परीक्षण अधिकारी 2023 का परिणाम जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी नेत्र परीक्षण अधिकारी 2023 परिणाम (UPSSSC ETO 2023 Result) डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर (मेल/ फीमेल) और वेरिफिकेशन कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीएसएसएससी ईटीओ 2023 परीक्षा 19 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी और उत्तर कुंजी 23 जनवरी को जारी की गई थी।
UPSSSC Eye Testing Officer 2023 Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी ईटीओ 2023 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ टैब पर जाएं और ‘व्यू रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- नेत्र परीक्षण अधिकारी 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और यूपी ईटीओ रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें।
नोटिस में कहा गया कि, “नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती 2023 के तहत लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर कुल 1,084 अभ्यर्थियों का परिणाम एवं कटऑफ अंक आयोग द्वारा अनुमोदित किया गया है।” उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सलेक्शन कमीशन इस भर्ती अभियान के माध्यम से नेत्र परीक्षण अधिकारी के कुल 157 पदों को भरेगा।
आयोग ने कहा कि, अभ्यर्थियों का उक्त परिणाम अंतिम चयन परिणाम नहीं है। चयन संबंधित अंतिम परिणाम अर्हता/ दस्तावेज परीक्षण के बाद उचित समय पर घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Eye Testing Officer ETO 2023 Result: श्रेणीवार कटऑफ अंक
नेत्र परीक्षण अधिकारी पद पर चयन हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर योग्यता और दस्तावेज सत्यापन के लिए चुने गए उम्मीदवारों की श्रेणीवार कटऑफ सूची नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | श्रेणी | कटऑफ अंक |
|---|---|---|
| 1 | अनारक्षित (UR) | 12.50 |
| 2 | अनुसूचित जाति (SC) | पद विज्ञापित नहीं है। |
| 3 | अनुसूचित जनजाति (ST) | 12.50 |
| 4 | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 12.50 |
| 5 | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 12.50 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा