UPSSSC Answer Key 2025: यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल फाइनल आंसर की मुख्य परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 29, 2025 | 12:00 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य परीक्षा 2023 (Enforcement Constable Mains Exam 2023) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। मेन्स एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल फाइनल आंसर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। कैंडिडेट यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य 2023 परीक्षा 11 मई को आयोजित की गई थी।
यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य परीक्षा 2023 के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी 15 मई, 2025 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 17 मई तक का समय दिया गया था। यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई है।
Also read UPSSSC JA 2022: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती के तहत फाइनल चयनित उम्मीदवारों को विभाग आवंटित
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपीएसएसएससी द्वारा कुल 477 प्रवर्तन कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट चरण को शामिल किया गया है।
उत्तर प्रदेश प्रवर्तन कांस्टेबल संशोधित उत्तर कुंजी पीडीएफ में उम्मीदवार सेट कोड, परीक्षा तिथि, पेपर में पूछे गए प्रश्न और उनके सही उत्तर सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारो को यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Enforcement Constable Mains Final Answer Key 2025: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, प्रवर्तन कांस्टेबल मेन्स उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल