UPSSSC Enforcement Constable 2023 Final Result: यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल अंतिम चयन परिणाम जारी, कटऑफ जांचें

Abhay Pratap Singh | October 1, 2026 | 08:15 AM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

यूपी एनफोर्समेंट कांस्टेबल 2023 फाइनल रिजल्ट में 477 पदों के सापेक्ष 477 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा / 2023 के प्रवर्तन कांस्टेबल (Enforcement Constable) मुख्य परीक्षा के लिए अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी एनफोर्समेंट कांस्टेबल 2023 फाइनल रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल का अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक/शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर घोषित किया गया है। आयोग ने 477 पदों के सापेक्ष 477 अभ्यर्थियों के चयन वाले अंतिम परिणाम को मंजूरी दे दी है।

नोटिस में कहा गया कि, “आयोग ने 39 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से अंतिम चयन परिणाम में शामिल किया है। इन अभ्यर्थियों का अंतिम चयन उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले आवश्यक प्रपत्रों एवं प्रमाणपत्रों के परीक्षण के बाद आयोग के निर्णय के अधीन होगा।”

UPSSSC Enforcement Constable Final Result 2023: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी प्रवर्तन कांस्टेबल अंतिम चयन परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन पर विजिट करें।
  • ‘विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा / 2023, प्रवर्तन कांस्टेबल (सा०च०) मुख्य परीक्षा-(प्रा०अ०प०-2022)/04 का अंतिम चयन परिणाम’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • उम्मीदवार अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड कर लें।

Also read UPSSSC FSL Answer Key 2026 Objection: फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो सक्रिय, लास्ट डेट जानें

UPSSSC Enforcement Constable 2023 Cutoff: कैटेगरी-वाइज कटऑफ

उम्मीदवार यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल 2023 के लिए कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

लंबवत आरक्षण -

श्रेणी अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म तिथि

अनारक्षित

54.75

06.09.1998

अनुसूचित जाति

47.00

20.06.2002

अनुसूचित जनजाति

36.50

07.02.1999

अन्य पिछड़ा वर्ग

54.25

25.02.1999

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए

49.00

06.01.2000

क्षैतिज आरक्षण -

श्रेणी अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म तिथि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

37.25

28.08.1999

दिव्यांगजन

पद चिह्नांकित नहीं है

महिला

41.25

10.07.1998

भूतपूर्व सैनिक

40.75

15.01.1983

उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु

अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]