UPSSSC Dental Hygienist 2023: अस्थाई रूप से चयनित 17 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 28 जनवरी को होगा

Abhay Pratap Singh | January 8, 2026 | 03:52 PM IST | 1 min read

यूपी डेंटल हाइजिनिस्ट भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन “उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, पिकप भवन, तृतीय तल, गोमतीनगर, लखनऊ स्थित कार्यालय” में किया जाएगा।

यूपीएसएसएससी डेंटल हाइजिनिस्ट अंतिन चयन परिणाम 6 नवंबर, 2025 को घोषित किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2023 के अंतर्गत दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी (Dental Hygienist) भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम में अस्थाई रूप से चयनित 17 कैंडिडेट के शैक्षिक दस्तावेज सत्यापन संबंधित नोटिस जारी किया है। इन उम्मीदवारों के शैक्षणिक डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन 28 जनवरी, 2026 को किया जाएगा।

यूपीएसएसएससी डेंटल हाइजिनिस्ट अंतिन चयन परिणाम 6 नवंबर, 2025 को घोषित किया गया था। दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी के 288 (264 पद सामान्य चयन + 24 पद विशेष चयन) रिक्त पदों में से कुल 274 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया था, जिसमें 250 पद (सामान्य चयन) और 24 पद (विशेष चयन) के शामिल हैं।

आयोग ने कहा, “चिन्हित 17 अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक, आरक्षण, अनापत्ति एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी तथा फोटो पहचान प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि को “उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, पिकप भवन, तृतीय तल, गोमतीनगर, लखनऊ स्थित कार्यालय” में सुबह 10:00 बजे उपस्थित हो।

Also read UPSSSC ANM Admit Card 2026: यूपी एएनएम एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर जारी, मुख्य परीक्षा 11 जनवरी को

नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थियों की सुनवाई का यह अवसर अंतिम अवसर है। इस तिथि के बाद सुनवाई के लिए कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी डेंटल हाइजीनिस्ट भर्ती 2023 से संबंधित नवीनतम अधिसूचना जांच सकते हैं।

UPSSSC Dental Hygienist DV: शैक्षणिक दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित कैंडिडेट

नीचे सारणी में यूपी डेंटल हाइजिनिस्ट 2023 शैक्षणिक दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित 17 अभ्यर्थियों के रोल जांच सकते हैं:

क्रम संख्या रोल नंबर क्रम संख्या रोल नंबर क्रम संख्या रोल नंबर
1 00000006
7 00000148
13 00000304
2 00000034
8 00000161
14 00000350
3 00000046
19 00000184 15 00000407
4 00000054 10 00000200 16 00000410
5 00000075
11 00000259
17 00000439
6 00000136 12 00000277



MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]