Trusted Source Image

UPSSSC ANM Admit Card 2026: यूपी एएनएम एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर जारी, मुख्य परीक्षा 11 जनवरी को

Abhay Pratap Singh | January 7, 2026 | 02:55 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी एएनएम मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एएनएम भर्ती 2024 के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कुल 5,272 रिक्त पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एएनएम भर्ती 2024 के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कुल 5,272 रिक्त पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 7 जनवरी को विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2024 के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी एएनएम मेन्स परीक्षा 11 जनवरी, 2026 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बरेली, लखनऊ और झांसी में आयोजित की जाएगी।

यूपी एएनएम एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीएसएसएससी एएनएम मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र केंद्र पर लाना होगा।

आयोग ने कहा गया कि, मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। कैंडिडेट यूपीएसएसएससी एएनएम मेन्स एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का अध्ययन कर लें तथा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर तिथि एवं समय पर वैध प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित हो।

Also readUPSSSC ETO 2023 Final Result: यूपीएसएसएससी नेत्र परीक्षण अधिकारी का अंतिम चयन परिणाम जारी, 155 अभ्यर्थी चयनित

नोटिस के अनुसार, “मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। संबंधित अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र दिनांक 07-01-2026 से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने संबंधी यह सुविधा आयोग के अधिकृत मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है।”

यूपी एएनएम भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कुल 5,272 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 4892 पद (सामान्य चयन) व 380 पद (विशेष चयन) के शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

UPSSSC ANM Mains Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपी एएनएम मेन्स एग्जाम 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एएनएम मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र लिंंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपी एएनएम एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications