Trusted Source Image

DDA AEE Result 2026: डीडीए असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर रिजल्ट dda.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | January 8, 2026 | 02:42 PM IST | 1 min read

डीडीए असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर 2025 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

सहायक कार्यकारी इंजीनियर भर्ती 2025 परीक्षा 16 दिसंबर, 2025 से 3 जनवरी, 2026 तक आयोजित की गई। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सहायक कार्यकारी इंजीनियर भर्ती 2025 परीक्षा 16 दिसंबर, 2025 से 3 जनवरी, 2026 तक आयोजित की गई। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकारिण ने पोस्ट कोड - 08 (सिविल) और पोस्ट कोड - 09 (इलेक्ट्रिकल) के लिए असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर सीधी भर्ती 2025 के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in के माध्यम से डीडीए एएई रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।

डीडीए असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर 2025 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। डीडीए असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर मेरिट लिस्ट में चयनित कैंडिडेट नाम, आवेदन संख्या, रोल नंबर और पिता का नाम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर परीक्षा 2025 में सफल कैंडिडेट दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। सहायक कार्यकारी इंजीनियर भर्ती 2025 परीक्षा 16 दिसंबर, 2025 से 3 जनवरी, 2026 तक आयोजित की गई। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,732 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Also readNICL AO Final Result 2025: एनआईसीएल एओ फाइनल रिजल्ट nationalinsurance.nic.co.in पर जारी, 263 कैंडिडेट चयनित

अस्थायी रूप से चयनित कैंडिडेट्स की फाइलें आगे की कार्रवाई के लिए पर्सनल ब्रांच-1 को भेजी जा रही हैं। उम्मीदवारों को अपने पते/ व्यक्तिगत विवरण में किसी भी बदलाव के लिए रिजल्ट घोषित होने की तिथि से 7 दिनों के भीतर इसकी जानकारी लिखित रूप में ‘उप निदेशक (कार्मिक-1), विकास सदन, आईएनए, नई दिल्ली’ को देनी होगी।

डीडीए ने स्पष्ट किया है कि चयनित सूची अस्थायी है। अंतिम नियुक्ति दस्तावेजों के सत्यापन और भर्ती नियमों के अनुसार सभी पात्रता शर्तों की पूर्ति के अधीन होगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

DDA Assistant Executive Engineer Result 2025: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार डीडीए असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक dda.gov.in/latest-jobs पर विजिट करें।
  • सहायक कार्यकारी इंजीनियर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अस्थाई रूप से चयनित कैंडिडेट की पीडीएफ ओपन होगी।
  • कैंडिडेट अपना नाम व रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications