Santosh Kumar | January 8, 2026 | 02:23 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 की सिटी इंटिमेशन स्लिप अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है। लाखों कैंडिडेट्स अब वे अपने एग्जाम शहर के बारे में जानकारी देख सकते हैं। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन 2026 सेशन 1 का एग्जाम 21 से 29 जनवरी तक होगा, जिसमें बीई/बीटेक और बीआर्क/बीप्लानिंग शामिल हैं।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
एनटीए जेईई मेन 2026 सेशन 1 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा। एनटीए जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, शिफ्ट की टाइमिंग और परीक्षा के दिन के लिए निर्देश जैसी जानकारी होगी।
जेईई मेन परीक्षा देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर 13 भाषाओं में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन सेशन 2 अप्रैल में होगा। यह आईआईटी, एनआईटी और अन्य कॉलेजों में बीई/बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होती है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन सत्र 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
जेईई मेन सेशन 1 के रिज़ल्ट, पर्सेंटाइल स्कोर और रैंकिंग के साथ, 12 फरवरी, 2026 को घोषित किए जाएंगे। जेईई मेन एग्जाम में वर्चुअल कैलकुलेटर की इजाजत नहीं है। एनटीए ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है।