UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | July 7, 2026 | 03:43 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगिन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए चयन कुल 100 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार के संशोधन और शुल्क समायोजन के लिए अभ्यर्थियों को 4 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: पदों का विवरण

आयोग द्वारा विज्ञापित कुल 1182 पदों में से 1000 पद सामान्य चयन के लिए और 182 पद विशेष चयन के लिए आरक्षित हैं। श्रेणीवार बात करें तो सामान्य चयन के तहत अनारक्षित वर्ग के लिए 402 पद, अनुसूचित जाति के लिए 210, अनुसूचित जनजाति के लिए 16, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 272 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 100 पद निर्धारित हैं।

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं, जो प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 में शामिल हुए हों और उनके पास आयोग द्वारा जारी वैलिड स्कोरकार्ड हो। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी।

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक (B.Sc. Agriculture) की उपाधि होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर संचालन में CCC प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है।

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: आयुसीमा

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी । आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Also read BSUSC Recruitment 2026: बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3,687 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन के समय सभी श्रेणियों (अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी) के अभ्यर्थियों को मात्र 25 रुपये का ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क देना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान बाद में प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले अलग से करना होगा।

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: परीक्षा का प्रारूप

यूपीएसएसएससी सुगरकेन सुपरवाइजर भर्ती के लिए चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा। परीक्षा में फसल विज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में 25% (1/4) की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]