Saurabh Pandey | July 5, 2026 | 12:12 PM IST | 2 mins read
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने राज्य के विश्वविद्यालयों और 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (अनुबंध संकाय) के पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC), पटना ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और 211 नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेजों में 'कॉन्ट्रैक्चुअल फैकल्टी' के पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार उच्च शिक्षा विभाग के समर्थ पोर्टल hedbiharrec.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के 3,687 पदों पर भर्ती के लिए आवेदनों की स्क्रूटनी 17 से 18 जुलाई 2026 तक की जाएगी।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष होनी चाहिए। बिहार सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवार का शैक्षणिक रिकॉर्ड बेहतरीन होना चाहिए और पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55% अंक होने अनिवार्य हैं। बिहार राज्य के एससी, एसटी, बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के साथ-साथ दिव्यांग उम्मीदवारों को अंकों में 5% की छूट (यानी न्यूनतम 50% अंक) दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार NET (UGC/CSIR) क्वालिफाइड होना चाहिए या फिर यूजीसी रेगुलेशन 2009/2016 के तहत Ph.D. डिग्री धारक होना चाहिए (जिन्हें NET से छूट प्राप्त हो)।
इस भर्ती के लिए आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।
इच्छुक उम्मीदवारों को केवल समर्थ रिक्रूटमेंट पोर्टल hedbiharrec.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में ही आवेदन करना होगा। ईमेल, पोस्ट या हाथ से दिए गए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करते समय 10वीं और 12वीं के अंक प्रतिशत में दर्ज करना अनिवार्य है। यदि बोर्ड द्वारा CGPA/Grade दिया गया है, तो उसे बोर्ड के आधिकारिक फॉर्मूले से प्रतिशत में बदलकर ही दर्ज करें। दस्तावेज सत्यापन (DV) के समय यह आधिकारिक फॉर्मूला दिखाना अनिवार्य होगा।
चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय एक नोटरीकृत हलफनामा (Notarised Affidavit) देना होगा कि उनके द्वारा दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह सत्य हैं। यदि कोई भी जानकारी बाद में गलत पाई गई, तो बिना किसी नोटिस के सेवा समाप्त कर दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बिहार विश्वविद्यालयो में सहायक प्रोफेसर पदों पर चयन पूरी तरह से 100 अंकों की मार्किंग स्कीम पर आधारित होगा।
अकादमिक योग्यता (Academic Qualifications) - इसके लिए अधिकतम 88 अंक निर्धारित हैं , जिसमें मैट्रिक (10वीं) के लिए 10 अंक , इंटरमीडिएट (12वीं) के लिए 13 अंक , ग्रेजुएशन के लिए 17 अंक , पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 26 अंक और रिसर्च/Ph.D./JRF/NET के लिए अधिकतम 22 अंक शामिल हैं।
इंटरव्यू और टीचिंग स्किल प्रदर्शन (Interview-cum-demonstration) - इसके लिए कुल 12 अंक तय हैं (6 अंक टीचिंग स्किल प्रदर्शन के लिए और 6 अंक इंटरव्यू बोर्ड के साथ बातचीत के आधार पर दिए जाएंगे)। टीचिंग स्किल के प्रदर्शन की अनिवार्य रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।
यह परीक्षा राज्य के 38 जिलों में लगभग 1800 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में होगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आरएसएसबी एलडीसी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
Santosh Kumar