Trusted Source Image

RSSB LDC Exam 2026: एलडीसी भर्ती परीक्षा राज्य के 38 जिलों में कल, जानें गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज, ड्रेस कोड

Santosh Kumar | July 4, 2026 | 07:08 PM IST | 2 mins read

राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

राजस्थान एलडीसी परीक्षा राज्य के 38 जिलों में लगभग 1800 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राजस्थान एलडीसी परीक्षा राज्य के 38 जिलों में लगभग 1800 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) की क्लर्क ग्रेड-II (एलडीसी) और जूनियर असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 कल आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के 38 जिलों में लगभग 1800 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में होगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आरएसएसबी एलडीसी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से एक घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। गेट बंद होने के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी।

एलडीसी परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इस भर्ती अभियान का मकसद क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट के 10,644 पदों को भरना है। केंद्र पर अभ्यर्थी की पहचान ई-प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड से की जाएगी।

RSSB LDC Exam 2026: एलडीसी परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज

केंद्र पर अभ्यर्थी की पहचान ई-प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड से की जाएगी। अभ्यर्थी प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए 2.5×2.5 सेमी का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं, जिसे उपस्थिति पत्रक पर चिपकाया जाएगा।

अभ्यर्थी प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए 2.5×2.5 सेमी का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं, जिसे उपस्थिति पत्रक पर चिपकाया जाएगा। फोटो पिछले 1 महीने के भीतर का हो और उसमें किसी भी तरह की एडिटिंग या बदलाव नहीं किया गया हो।

Also readRSSB Platoon Commander 2025 Interview: आरएसएसबी प्लाटून कमांडर इंटरव्यू लेटर जारी, साक्षात्कार 8 जुलाई से

Rajasthan LDC Exam 2026: एग्जाम गाइडलाइंस, ड्रेस कोड

सुरक्षा जांच को आसान बनाने के लिए सादे और सरल कपड़े पहनकर आएं। पुरुष साधारण शर्ट-टीशर्ट या कुर्ता-पायजामा पहन सकते हैं। महिलाएं सलवार-सूट, साड़ी या कुर्ता पहनें। मोटे बटन, जिपर या अधिक जेब वाले कपड़े प्रतिबंधित हैं।

मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, स्टडी मटेरियल, बैग या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है। बोर्ड ने 28 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की है। उल्लंघन पर कार्रवाई हो सकती है।

उम्मीदवारों को समय पर पहुंचना चाहिए और बोर्ड के सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फेस रिकग्निशन हो सकता है। बोर्ड ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications