UP Pharmacist Ayurvedic 2024 Answer Key: यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक उत्तर कुंजी जारी, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | September 22, 2026 | 05:27 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट 2024 आंसर की ऑब्जेक्शन के संबंध में सूचना जल्द ही आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा 2024 के तहत भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आज जारी कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक 2024 आंसर की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट परीक्षा 2024 की मास्टर सेट उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। इसे डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार अंकन योजना का पालन करते हुए आंसर की की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आयोग ने बताया कि यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक प्रोविजनल आंसर की 28 सितंबर 2026 तक आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लागू शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों की मदद से ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, “लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी का लिंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। मुख्य लिखित परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से भेषजिक (आयुर्वेदिक) के कुल 1,002 रिक्त पदों को भरा जाएगा।”
UPSSSC Pharmacist Ayurvedic Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
- भेषजिक (आयुर्वेदिक) - प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी (मास्टर सेट) स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट को ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल