Abhay Pratap Singh | September 22, 2026 | 04:47 PM IST | 1 min read
आरपीएससी एसआई 2025 साक्षात्कार के लिए सफल कैंडिडेट को विस्तृत आवेदन फॉर्म (DAF) भरकर दो प्रतियों में सभी प्रमाण-पत्रों के साथ 25 सितंबर 2026 तक आयोग कार्यालय में भेजना होगा।

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने 22 सितंबर को उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के तहत पहले चरण के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, आरपीएससी एसआई इंटरव्यू का पहला चरण 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
आरपीएससी एसआई 2025 इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड उचित समय पर आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। आरपीएससी एसआई इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
साक्षात्कार चरण में शामिल होने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
आरपीएससी ने जारी नोटिस में बताया कि, “उम्मीदवारों को उक्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा अन्यथा उन्हें साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।” 15 सितंबर, 2026 को जारी शारीरिक दक्षता परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 4,019 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किए गए।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरपीएससी एसआई इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
साक्षात्कार के लिए सफल कैंडिडेट को विस्तृत आवेदन फॉर्म (DAF) rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भरकर दो प्रतियों में सभी प्रमाण-पत्रों के साथ 25 सितंबर 2026 तक आयोग कार्यालय में भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र, देशना पत्रक, अंकतालिका विवरण और अधिमान्यता प्रपत्र डाउनलोड कर प्रिंट करना होगा। इनके साथ सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां लगानी होंगी।
Abhay Pratap Singh