UPSSSC Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टोर कीपर के लिए आवेदन शुरू, upsssc.gov.in से करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 15, 2024 | 05:27 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक स्टोर कीपर और सहायक ग्रेड 3 मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए 200 पदों पर भर्ती करेगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सहायक स्टोर कीपर और सहायक ग्रेड 3 मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो खोली है। पीईटी परीक्षा 2023 उत्तीर्ण करने वाले योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से पंजीकरण कर सकते हैं।
असिस्टेंट स्टोर कीपर और असिस्टेंट ग्रेड 3 मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
UPSSSC Recruitment 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मार्च है। आवेदन पत्र में शुल्क समायोजन और संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों को 13 मार्च तक का समय दिया जाएगा।
पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क
पात्रता मानदंड की बात करें तो यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का स्कोर कार्ड पास करना आवश्यक है। भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी में न्यूनतम टाइपिंग स्पीड क्रमश: 25 से 30 होनी चाहिए। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
UPSSSC Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से UPSSSC Recruitment 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- Homepage पर Notification अनुभाग पर क्लिक करें।
- यहां 'UPSSSC Assistant Store Keeper Apply Link' पर क्लिक करें।
- Verification बॉक्स को टिक और 'I Agree' पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके पोर्टल पर आगे बढ़ें।
- अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- भुगतान शुल्क जमा करें, पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]RRB Recruitment 2024: रेलवे में टेक्नीशियन के 9000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 9 मार्च से आवेदन
रेलवे में टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 है। आवेदन के लिए कैंडिडेट मान्यता प्राप्त संस्थान से SSLC या ITI उत्तीर्ण होना चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच