UPSSSC Assistant Store Keeper 2024 Final Result: यूपी सहायक स्टोर कीपर अंतिम चयन परिणाम जारी, कटऑफ अंक जांचें
Abhay Pratap Singh | September 25, 2026 | 09:38 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टोर कीपर और सहायक ग्रेड-3 2024 फाइनल रिजल्ट में 200 पदों के सापेक्ष कुल 198 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2024 के तहत सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड-3 मुख्य परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 25 सितंबर से यूपी असिस्टेंट स्टोर कीपर 2024 फाइनल रिजल्ट जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टोर कीपर 2024 अंतिम परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। आयोग द्वारा कुल 200 (सहायक स्टोर कीपर के 199 पद तथा सहायक ग्रेड-तीन का 1 पद) पदों के सापेक्ष कुल 198 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, “सहायक ग्रेड-3 के 1 पद पर अनारक्षित श्रेणी का एक उम्मीदवार चयनित किया गया है। वहीं, असिस्टेंट स्टोर कीपर के पदों के लिए अनारक्षित श्रेणी के 83, एससटी के 41, एसटी का 1, ओबीसी के 53 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 19 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है।”
नोटिस में बताया गया कि, “आयोग द्वारा 19 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से अंतिम चयन परिणाम में शामिल किया गया है। इन अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रपत्रों/प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के बाद आयोग के निर्णय के अधीन होगा।”
UPSSSC Assistant Store Keeper Final Result 2024: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी असिस्टेंट स्टोर कीपर फाइनल रिजल्ट 2024 जांच सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
- ‘सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड-तीन मुख्य परीक्षा 2024 - अंतिम चयन परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
UPSSSC Assistant Store Keeper 2024 Cut-off: कटऑफ अंक
आयोग ने सहायक स्टोर कीपर और सहायक ग्रेड-3 अंतिम परिणाम के साथ कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। नीचे सारणी में उम्मीदवार कटऑफ अंकों की जांच कर सकते हैं:
यूपीएसएसएससी सहायक स्टोर कीपर 2024 कटऑफ अंक -
लंबवत आरक्षण:
| श्रेणी | अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक | अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि |
|---|---|---|
|
अनारक्षित |
64.00 |
13.12.1991 |
|
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए |
पद विज्ञापित नहीं है |
|
क्षैतिज आरक्षण:
-
क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत पद विज्ञापित नहीं है।
यूपीएसएसएससी सहायक ग्रेड-3 2024 कटऑफ अंक -
लंबवत आरक्षण:
| श्रेणी |
अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक
|
अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि
|
|---|---|---|
|
अनारक्षित |
59.00 |
18.12.1996 |
|
अनुसूचित जाति |
42.50 |
16.11.1997 |
|
अनुसूचित जनजाति |
42.75 |
13.11.1996 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
56.75 |
20.07.1993 |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए |
56.50 |
16.01.1985 |
क्षैतिज आरक्षण:
| श्रेणी |
अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक
|
अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि
|
|---|---|---|
|
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित |
32.75 |
02.02.1995 |
|
दिव्यांगजन — एचएच |
22.50 |
15.06.1993 |
|
दिव्यांगजन — ओएच, ओएल |
49.75 |
15.10.1996 |
|
महिला |
50.50 |
12.10.2002 |
|
सैन्य विस्थापित/भूतपूर्व सैनिक |
31.25 |
08.07.1989 |
|
उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु |
अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं |
|
अगली खबर
]UPSSSC JA 2024 Typing Test New Date: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल संशोधित, नई तिथि जारी
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूपी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड आदि और प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज लाने होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई