UPSSSC ASO Answer Key 2026: यूपी सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी, 2 अगस्त रहेगी उपलब्ध
Abhay Pratap Singh | July 27, 2026 | 06:30 PM IST | 2 mins read
परीक्षार्थियों को यूपीएसएसएससी एएसओ 2026 प्रोविजनल आंसर की पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-05-परीक्षा/2026 के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (ASO) / सहायक शोध अधिकारी (ARO - सांख्यिकी) मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी एएसओ प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षार्थियों को यूपीएसएसएससी एएसओ 2026 प्रोविजनल आंसर की पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न लागू आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। यूपी एएसओ आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
यूपी सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी मुख्य परीक्षा 26 जुलाई, 2026 को आयोजित की थी।
आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि, “प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2 अगस्त, 2026 तक आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी।” समय-सीमा के भीतर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। यूपीएसएसएससी एएसओ 2026 रिजल्ट की घोषणा फाइनल आंसर की के आधार पर होगी।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। यूपी एएसओ एआरओ परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 1565 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Assistant Statistical Officer 2026 Provisional Answer Key: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी एएसओ एआरओ आंसर की 2026 जांच सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, प्रोविजनल उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में आंसर की पीडीएफ ओपन होगी।
- उम्मीदवार इसे जांचें और संभावित अंकों की गणना करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल