UPSSSC ABT Mains Exam 2026: यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए जमा करें शुल्क, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | June 28, 2026 | 01:39 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन 2026 मेन्स एग्जाम के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य क्रेडेंशियल के मदद से फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2026 के अंतर्गत सहायक बोरिंग तकनीशियन (ABT) मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों को शुल्क जमा करने के लिए पोर्टल सक्रिय कर दिया है। पात्र कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में फीस जमा कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन 2026 मेन्स एग्जाम के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य क्रेडेंशियल की मदद से फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम 2 जून, 2026 को जारी किया गया था।
मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अनारक्षित/ ओबीसी अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा एससी/ एसटी को 80 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। दिव्यांग व्यक्तियों को छूट दी गई है। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से सूचना दी जाएगी।
यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा 12 जुलाई, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी एबीटी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 402 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
UP Assistant Boring Technician Main Exam 2026 Fee Payment: शुल्क जमा करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार शुल्क जमा कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘मेन एग्जाम फी डिपॉजिट’ टैब पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]HPU Fee Hike Protest: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के विरोध में एबीवीपी और पुलिस के बीच झड़प
अक्षय ठाकुर ने छात्रों के लिए बेहतर बस सेवा, स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (एससीए) के चुनाव फिर से शुरू कराने और विश्वविद्यालय के सुचारू कामकाज के लिए शिक्षकेत्तर कर्मियों की तुरंत भर्ती की भी मांग की।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी