Trusted Source Image

HPU Fee Hike Protest: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के विरोध में एबीवीपी और पुलिस के बीच झड़प

Press Trust of India | June 28, 2026 | 12:41 PM IST | 1 min read

अभाविप के परिसर अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए हाल ही में बढ़ाई गई फीस को वापस लेने की मांग की।

हिमाचल प्रवेश विश्वविद्यालय, शिमला (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट/HPU)
हिमाचल प्रवेश विश्वविद्यालय, शिमला (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट/HPU)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (Himachal Pradesh University) में शनिवार को फीस वृद्धि वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी ने कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

पुलिस ने बताया कि एबीवीपी के कई कार्यकर्ता विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (EC) की तय बैठक से कुछ घंटे पहले परिसर में जमा हो गए। कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला जलाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद झड़प हुई।

अभाविप के परिसर अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए हाल ही में बढ़ाई गई फीस को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों पर, खासकर कम आय वाले परिवारों के छात्रों पर, बेवजह आर्थिक बोझ पड़ता है।

Also readQS World University Rankings 2027: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में डीयू ने 322वीं रैंक की हासिल

अक्षय ठाकुर ने छात्रों के लिए बेहतर बस सेवा, स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (एससीए) के चुनाव फिर से शुरू कराने और विश्वविद्यालय के सुचारू कामकाज के लिए शिक्षकेत्तर कर्मियों की तुरंत भर्ती की भी मांग की। बाद में अभाविप कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन कुलपति को सौंपा, जिन्होंने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

इस बीच, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने भी एससीए चुनाव बहाल करने, फीस वृद्धि वापस लेने, नए छात्रावास बनाने, नियमित शिक्षकों से ही पढ़ाई कराने और विश्वविद्यालय के वित्तीय मामलों की न्यायिक जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और कार्यकारी परिषद के सदस्यों को ज्ञापन सौंपा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications