UP Assistant Accountant Exam 2024: सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा के तहत 15 जनवरी की डीवी डेट में किया गया बदलाव
Abhay Pratap Singh | January 13, 2026 | 11:02 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट 2024 परीक्षा के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम 13 जनवरी से 12 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा के अंतर्गत 15 जनवरी को आयोजित दस्तावेज सत्यापन तिथि में बदलाव किया गया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, 15 जनवरी को निर्धारित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अब 12 फरवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
आयोग ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर अब दिनांक 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिस कारण 15 जनवरी की डीवी तिथि परिवर्तित की जा रही है।
नोटिस के अनुसार, “15 जनवरी को निर्धारित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम 12.02.2026 को आयोजित किया जाएगा एवं 12 फरवरी की द्वितीय पाली में अनुपस्थित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 12.02.2026 के स्थान पर 13.02.2026 को सुबह 10:00 बजे से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।”
यूपीएसएसएसएससी ने आगे कहा कि, दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम की अन्य तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 13 जनवरी से 12 फरवरी, 2026 तक दो पालियों में कुल 3475 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से और द्वितीय पाली दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1828 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें सहायक लेखाकार के 668 पद (सामान्य चयन), सहायक लेखाकार के 950 पद (विशेष चयन) व लेखा परीक्षक के 209 पद (सामान्य चयन) तथा उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नियंत्रणाधीन सहायक लेखाकार का 1 पद शामिल है।
UPSSSC Assistant Accountant DV Schedule 2025: डाउनलोड करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके संशोधित यूपी असिस्टेंट अकाउंटेंट डीवी शेड्यूल 2025 जांच सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘नोटिस बोर्ड’ पर क्लिक करें।
- सहायक लेखाकार दस्तावेज सत्यापन तिथि पर क्लिक करें।
- अब, एक पीडीएफ ओपन होगी, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]MP Board Revised Time Table 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट संशोधित, मार्च में होगा हिंदी का पेपर
नोटिस में कहा गया कि, जारी परीक्षा कार्यक्रम में विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा कार्यक्रम (DPSE) परीक्षा 2026 के परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल