UPSSSC ASO Recruitment 2026: यूपी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; पात्रता, लास्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 21, 2026 | 03:03 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी एएसओ एआरओ चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है, प्रत्येक चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए पात्र माना जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज से सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (ASO)/ सहायक शोध अधिकारी (ARO) (सांख्यिकी) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 21 अप्रैल से 11 मई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी एएसओ एआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदकों को 18 मई तक शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन का मौका भी दिया गया है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन यूपी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा।
UPSSSC Assistant Statistical Officer Eligibility 2026: शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक के पास यूपीएसएसएससी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 स्कोर कार्ड हो।
- गणित या गणितीय सांख्यिकी या वाणिज्य या अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में स्नातकोत्तर या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- कंप्यूटर में ‘ओ’ लेवल डिप्लोमा या कम्प्यूटर विज्ञान में कम से कम 1 वर्ष का डिप्लोमा किया हो।
- देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना अनिवार्य है।
यूपी एएसओ 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 1 जुलाई, 2026 तक अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 926 पद भरे जाएंगे, जिसमें एएसओ के 916 और एआरओ के 13 पद शामिल हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “मुख्य परीक्षा 2026 के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग उनके पीईटी 2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी। शार्टलिस्ट कैंडिडेट को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने अवसर दिया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए यूपीपीएससी एएसओ नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
UPSSSC ASO Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी एएसओ 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Live Advertisements’ टैब खोजें।
- फिर, ‘05-Exam/2026 - Assistant Statistical Office’ पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल