Trusted Source Image

RSSB Lab Assistant Exam Date 2026: आरएसएसबी लैब असिस्टेंट परीक्षा कार्यक्रम जारी, एडमिट कार्ड जल्द

Abhay Pratap Singh | April 21, 2026 | 01:45 PM IST | 2 mins read

आरएसएसबी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 उचित समय पर डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

आरएसएसबी लैब असिस्टेंट 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने विज्ञापन संख्य 05/2026 के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) भर्ती परीक्षा 2026 और प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) भर्ती परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, लिखित परीक्षा 9 मई और 10 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी।

आरएसएसबी लैब असिस्टेंट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध विंडो में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके आरएसएसबी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

RSSB Lab Assistant 2026 Exam Date 2026 Out: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में में उम्मीदवार राजस्थान लैब असिस्टेंट 2026 परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं:

क्रम संख्यापरीक्षा का नामपरीक्षा तिथिप्रश्न पत्रों की संख्यापरीक्षा का समय
1प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा - 2026
9 मई, 2026
(शनिवार)
1 (एक)सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
2प्रयोगशाला सहायक एवं जूनियर प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026
10 मई, 2026
(रविवार)
2 (दो)सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
(पेपर-1)
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
(पेपर-2)


Also readRSSB Platoon Commander Exam 2026: राजस्थान प्लाटून कमांडर पीएसटी/पीईटी 22-23 अप्रैल को होगा, एडमिट कार्ड जारी

आरएसएसबी लैब असिस्टेंट परीक्षा ऑफलाइन (OMR) मोड में आयोजित की जाएगी। आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 804 पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए 93 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RSSB Lab Assistant Exam Day Guidelines 2026: परीक्षा दिवस निर्देश

  • अभ्यर्थियों को पांचों विकल्पों ए, बी, सी, डी और ई में से कोई भी नहीं भरने पर उस प्रश्न के अंक का एक तिहाई (⅓) अंक काट लिया जाएगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के आगे दिए गए पांच विकल्पों में से चार उत्तर से संबंधित होंगे, जबकि पांचवा ‘ई’ अनुत्तरीय प्रश्न से संबंधित होगा।
  • परीक्षार्थी द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प का चयन नहीं करने पर उसे परीक्षा में अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन लागू ड्रेस कोड का पालन करने की सलाह दी गई है। ड्रेस कोड की जांच एडमिट कार्ड व आधिकारिक नोटिस में कर सकेंगे।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications