Trusted Source Image

UPSSSC Havaldar Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 19 जून से आवेदन

Saurabh Pandey | April 17, 2026 | 06:30 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 पीईटी 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, क्योंकि चयन पीईटी स्कोर और उसके बाद मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा।

यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 209 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई 2026 तक है।

यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 पीईटी 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, क्योंकि चयन पीईटी स्कोर और उसके बाद मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा।

UPSSSC Havaldar Recruitment 2026: आयु सीमा

यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। आयु सीमा की गणना की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026 है। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UPSSSC Havaldar Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी
25 रुपये
आवेदन शुल्क भुगतान का प्रकार
ऑनलाइन

UPSSSC Havaldar Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
पदों की संख्या
अनारक्षित (General)
88
अनुसूचित जाति (SC)
39
अनुसूचित जनजाति (ST)
05
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
57
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
20
कुल पद
209

Also read HSSC CET 2025 Group C Result: एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट hssc.gov.in पर जारी

UPSSSC Havaldar Instructor Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं, और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग (1/4 अंक की कटौती) का प्रावधान भी होगा।

UPSSSC Havaldar Instructor Exam 2026: शारीरिक दक्षता परीक्षा

अभ्यर्थी की श्रेणीदौड़ की दूरीसमय सीमा
पुरुष अभ्यर्थी4.8 किलोमीटर25 मिनट में
महिला अभ्यर्थी2.4 किलोमीटर14 मिनट में

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications