Saurabh Pandey | April 17, 2026 | 10:39 AM IST | 1 min read
हरियाणा सीईटी 2026 का परिणाम आधिकारिक तौर पर एचएसएससी की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ग्रुप-सी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप सी परीक्षा के लिए आयोजित एचएसएससी सीईटी 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर उपलब्ध है। एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना क्वालीफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।
एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एचएसएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या सीईटी 01/2025 के तहत आयोजित इस परीक्षा का उद्देश्य 15,000 से अधिक रिक्तियों को भरना है।
एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी परीक्षा 26 और 27 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। आयोग ने रिजल्ट एक पीडीएफ प्रारूप में प्रकाशित किया है। इसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर, क्वालीफाइंग स्टेटस, कैटेगरी, मार्क्स और अन्य महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं।