UPSSSC ASO Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी नोटिफिकेशन जारी, 929 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | March 20, 2026 | 07:48 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी एएसओ एआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 20 मार्च को विज्ञापन संख्या-05-परीक्षा/ 2026 सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 929 पदों को भरा जाएगा, जिसमें असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) के 916 पद और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के 13 पद शामिल हैं। आवेदन की आयु 1 जुलाई, 2026 तक 21 से 40 वर्ष के बीच हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
UPSSSC ASO/ ARO Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
- किसी विश्वविद्यालय से गणित/ गणितीय सांख्यिकी/ वाणिज्य/ अर्थशास्त्र/ सांख्यिकी में स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
- डीओईएसीसी सोसायटी से कंप्यूटर में ‘ओ’ लेवल डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में कम से कम एक वर्षीय डिप्लोमा हो।
- इसके अलावा, आवेदक को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना चाहिए।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थियों से आवेदन के लिए केवल 25 रुपये ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ही लिया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान केवल शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों द्वारा ही अलग से किया जाएगा। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीएसएसएससी एएसओ चयन प्रक्रिया 2026 में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025, मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी एएसओ भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
UPSSSC Assistant Statistical Officer Notification 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
यूपीएसएसएससी द्वारा जारी सहायक सांख्यिकीय अधिकारी/ सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
यूपीएसएसएससी एएसओ अधिसूचना जारी |
20 मार्च 2026 |
|
आवेदन प्रारंभ |
21 अप्रैल 2026 |
|
आवेदन करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि |
11 मई 2026 |
|
शुल्क समायोजन और आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि |
18 मई 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी