UPSC CAPF 2024: यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा शुल्क का भुगतान न करने वाले 9 उम्मीदवारों का आवेदन रद्द
Saurabh Pandey | June 1, 2024 | 03:48 PM IST | 1 min read
सभी उम्मीदवार आवेदन अस्वीकृति के खिलाफ सहायक दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट या हाथ से प्रदीप टोप्पो, अवर सचिव (सीएपीएफ), यूपीएससी को अपील कर सकते हैं।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने परीक्षा शुल्क का भुगतान न करने के कारण नौ आवेदकों के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा 2024 के आवेदन पत्र को खारिज कर दिया है। आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों से अपने आवेदन पत्र की अस्वीकृति के खिलाफ 6 जून तक अपील करने के लिए कहा है।
आयोग के अनुसार, बैंक अधिकारियों को सीएपीएफ (एसी) 2024 परीक्षा के लिए नौ उम्मीदवारों से 200 रुपये की प्राप्ति के संबंध में कोई कंर्फर्मेशन नहीं मिली है। सभी 9 उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
यूपीएससी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई परीक्षा के लिए आयोग के नोटिस संख्या 9/2024-सीपीएफ दिनांक 24 अप्रैल में निहित प्रावधानों के अनुसार परीक्षा के लिए इन सभी आवेदकों के आवेदन आयोग द्वारा खारिज कर दिए गए हैं। इस संबंध में सभी आवेदकों को जल्द ही ई-मेल भी भेजा जाएगा।
यूपीएससी सीएपीएफ लिखित परीक्षा 4 अगस्त 2024 को होगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा प्रतिवर्ष संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सहायक कमांडेंट के पदों के लिए है। इसके तहत कुल 506 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई