UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी में असिस्टेंट डायरेक्टर सहित कई पदों पर भर्ती, upsconline.nic.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 10, 2024 | 05:54 PM IST | 1 min read
यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने असिस्टेंट डायरेक्टर, वैज्ञानिक-बी, स्पेशलिस्ट ग्रेड III सहित कई अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए पात्र उम्मीदवार आज यानी 10 फरवरी 2024 से आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी 2024 तक है।
UPSC Recruitment 2024 रिक्तियों की संख्या
यूपीएससी की इस भर्ती के माध्यम से 120 रिक्तियों को भरा जाना है। इनमें असिस्टेंट डायरेक्टर के 51 पद, वैज्ञानिक-बी (फिजिकल-सिविल) का 1 पद, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ग्रेड-I 01 पद, वैज्ञानिक 'बी' जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया 09 पद, विशेषज्ञ ग्रेड III (यूरोलॉजी) 02 पद, वैज्ञानिक 'बी' (पर्यावरण विज्ञान) 02 पद, इंजीनियर एवं जहाज सर्वेक्षक 01 पद, विशेषज्ञ ग्रेड III (न्यूरो-सर्जरी) 06 पद, विशेषज्ञ ग्रेड III (नेत्र विज्ञान) 16 पद, विशेषज्ञ ग्रेड II (हड्डी रोग) 19 पद, विशेषज्ञ ग्रेड III(ओटो-राइनो-लैरिंजोलॉजी (ईएनटी) 09 पद, विशेषज्ञ ग्रेड III (तपेदिक और श्वसन चिकित्सा पल्मोनरी मेडिसिन) के 02 पद हैं।
आवेदन शुल्क
सभी आवेदकों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और किसी भी समुदाय की महिला उम्मीदवारों, दिव्यांगों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) लिंक पर क्लिक करें>
- एक पंजीकरण प्रोफाइल बनाएं।
- अब संबंधित पद के लिए आवेदन करें।
- अपना विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- अब भरे गए फॉर्म का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]MPPSC SFS Mains 2023: मध्यप्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 मेंस की नई डेट जारी, mppsc.mp.gov.in से करें चेक
MPPSC SFS Mains 2023: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 मेंस की नई डेट जारी की है। परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’