UPSC NDA-NA-1 Result 2026: यूपीएससी एनडीए-एनए 1, सीडीएस 1 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 8826 एसएसबी के लिए चयनित
Saurabh Pandey | May 9, 2026 | 11:41 AM IST | 3 mins read
आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि NDA, NA (1), CDS (1) 2026 के अंक और कट-ऑफ अंक पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त होने और अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। ये अंक आयोग की वेबसाइट पर केवल 30 दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), नौसेना अकादमी (NA) और सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबरों की सूची जारी कर दी गई है। ये सफल अभ्यर्थी अब रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित किए जाने वाले इंटरव्यू के लिए पात्र हो गए हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से थल सेना, नौसेना और वायु सेना के 157वें कोर्स और भारतीय नौसेना अकादमी (INAC) के 119वें कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा, जो 1 जनवरी, 2027 से शुरू होने वाले हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सीडीएस (I), 2026 के रिजल्ट्स के आधार पर 8826 उम्मीदवारों ने रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई किया है। यह चयन निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया गया है-
- भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून - 162वां (DE) कोर्स, जो जनवरी 2027 से शुरू होगा।
- भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला, केरल - कोर्स जो जनवरी 2027 से शुरू होगा।
- वायु सेना अकादमी (AFA), हैदराबाद - (प्री-फ्लाइंग) ट्रेनिंग कोर्स (221 F(P), जो जनवरी 2027 से शुरू होगा।
- अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), चेन्नई - 125वां SSC (पुरुष) (NT) (UPSC) कोर्स, जो अप्रैल 2027 से शुरू होगा।
- अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), चेन्नई - 125वां SSC महिला (गैर-तकनीकी) (UPSC) कोर्स, जो अप्रैल 2027 से शुरू होगा।
UPSC Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "व्हाट्स न्यू" सेक्शन पर जाएं।
- अब सीडीएस, एनडीए या एनए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट पीडीएफ फाइल खोलें।
- यूपीएससी एनडीए-एनए, सीडीएस 1 परिणाम डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।
भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट पर पंजीकरण अनिवार्य
आयोग द्वारा रिजल्ट सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी फिलहाल अंतरिम है। लिखित परीक्षा में सफल सभी उम्मीदवारों को परिणाम की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर स्वयं को ऑनलाइन पंजीकृत करना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद, सफल अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए चयन केंद्र और तारीखें आवंटित की जाएंगी, जिसकी जानकारी उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही इस साइट पर पंजीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा ऐसा करने की आवश्यकता नहीं होगी। किसी भी लॉगिन समस्या या प्रश्न के लिए अभ्यर्थी dir-recruiting6-mod@nic.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
UPSC NDA-NA, CDS 1 Result 2026: इंटरव्यू प्रक्रिया के संबंध में
इंटरव्यू प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने आयु और शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र SSB इंटरव्यू के दौरान संबंधित सेवा चयन बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करें। अभ्यर्थियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने मूल प्रमाण पत्र संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को न भेजें। किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के गेट 'सी' के पास स्थित सुविधा काउंटर पर व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 011-23385271 / 011-23381125 पर कार्य दिवसों में सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा, इंटरव्यू से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपनी प्रथम वरीयता के अनुसार संपर्क कर सकते हैं। थल सेना के लिए joinindianarmy.nic.in, नौसेना के लिए joinindiannavy.gov.in और वायु सेना के लिए www.careerindianairforce.cdac.in पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
UPSC NDA-NA, CDS 1 Result 2026: कट-ऑफ अंक
आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि NDA, NA (1), CDS (1) 2026 के अंक और कट-ऑफ अंक पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त होने और अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। ये अंक आयोग की वेबसाइट पर केवल 30 दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे।
अगली खबर
]MP Nursing Officer Admit Card 2026: एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर एडमिट कार्ड जारी, 15 मई को होगा एग्जाम
इस भर्ती अभियान में कुल 2,317 रिक्तियां शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में आगे बताई गई है।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’