Santosh Kumar | May 9, 2026 | 09:02 AM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, एग्जाम डेट, समय और जरूरी निर्देशों जैसी जानकारी शामिल है।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान में कुल 2,317 रिक्तियां शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
एमपीईएसबी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर परीक्षा 15 मई को आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को एमपीईएसबी एडमिट कार्ड पर दिए गए कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एमपीईएसबी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, एग्जाम डेट, समय और जरूरी निर्देशों जैसी जानकारी शामिल है।
परीक्षा की पहली पाली के उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद, निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।
वहीं, दूसरी पाली के उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। निर्देश पढ़ने का समय दोपह 2:50 बजे से 03:00 बजे तक होगा, और उत्तर अंकित करने का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए, मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है। सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
आरएसएसबी 9 और 10 मई को लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 की परीक्षा आयोजित करने वाला है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर बताया कि लैब असिस्टेंट (विज्ञान) भर्ती में लगभग 500 अतिरिक्त पद जोड़े जाने की संभावना है, जिससे रिक्तियों की कुल संख्या बढ़कर लगभग 1,200 हो जाएगी।
Santosh Kumar