UPSC IFS 2023 Interview: यूपीएससी आईएफएस इंटरव्यू 22 अप्रैल से होगा शुरू
Saurabh Pandey | March 28, 2024 | 09:11 PM IST | 1 min read
यूपीएससी आईएफएस 2023 इंटरव्यू ई-समन लेटर जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा 2023 का इंटरव्यू कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपीएससी आईएफएस 2023 इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डेट्स चेक कर सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी आईएफएस इंटरव्यू 2023 22 अप्रैल से 1 मई 2024 तक आयोजित किया जाएगा। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर उन उम्मीदवारों की रोल नंबर-वार सूची अपलोड की है जो यूपीएससी आईएफएस 2023 इंटरव्यू में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। यूपीएससी की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गयाहै कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पूर्वाह्न सत्र के लिए सुबह 9 बजे और दोपहर के सत्र के लिए दोपहर 1 बजे रिपोर्ट करना होगा।
UPSC IFS 2023 Interview: 362 उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू
यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा जिन उम्मीदवारों ने उत्तीर्ण की है, वे अब इंटरव्यू राउंड में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। कुल 362 उम्मीदवारों के लिए व्यक्तित्व परीक्षण या इंटरव्यू राउंड आयोजित किया जाएगा। यूपीएससी की अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों को सूचित किए गए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तारीख और समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
यूपीएससी आईएफएस 2023 इंटरव्यू ई-समन लेटर जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक हुई थी। इसका परिणाम 13 जनवरी 2024 को घोषित किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल