UPSC IES ISS Exam Schedule 2024: यूपीएससी आईईएस,आईएसएस परीक्षा कार्यक्रम upsc.gov.in पर जारी, देखें शेड्यूल
Saurabh Pandey | May 22, 2024 | 11:21 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी आईईएस और आईएसएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2024 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा 2024 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
यूपीएससी की तरफ से भारतीय आर्थिक सेवा में 18 रिक्तियों और भारतीय सांख्यिकी सेवा में 30 रिक्तियों सहित कुल 48 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है।
UPSC IES ISS Exam Schedule 2024: परीक्षा तिथि और समय
यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा 21 ,22 और 23 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 21 जून को सामान्य अंग्रेजी विषय के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सामान्य अध्ययन के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक और सामान्य अर्थशास्त्र के लिए बह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा 22 जून को स्टैटिक्स I पेपर के लिए सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, सामान्य अर्थशास्त्र पेपर 2 के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक और स्टैटिक्स पेपर 2 के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा 23 जून को सामान्य अर्थशास्त्र पेपर 3 और स्टैटिक्स पेपर 3 के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और भारतीय अर्थशास्त्र तथा स्टैटिक्स पेपर 4 के लिए परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
UPSC IES ISS 2024: परीक्षा पैटर्न
यूपीएससी आईईएस, आईएसएस 2024 परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। भाग 1 कुल 1,000 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जबकि भाग 2 में चयनित उम्मीदवारों के लिए 200 अंकों की मौखिक परीक्षा होगी।
Also read UPSC CMS Exam Date 2024: यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा तिथि जारी, एग्जाम शेड्यूल जानें
UPSC IES ISS Exam 2024: ऐसे चेक करें परीक्षा शेड्यूल
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आईईएस/आईएसएस 2024 परीक्षा शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब परीक्षा कार्यक्रम चेक करें और डाउनलोड करें।
- यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा शेड्यूल का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई