Abhay Pratap Singh | May 21, 2024 | 10:01 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएमएस 2024 एग्जाम 14 जुलाई को दो पालियों में 120 मिनट यानी 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 21 मई को यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। UPSC CMS 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर सीएमएस एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।
यूपीएससी सीएमएस 2024 भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 827 चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अप्रैल को बंद कर दी गई थी।
यूपीएससी सीएमएस भर्ती 2024 में श्रेणी-1 और श्रेणी-2 के तहत निम्नलिखित पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा:
जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सीएमएस 2024 एग्जाम 14 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित होगी।
यूपीएससी सीएमएस 2024 भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे , प्रत्येक पेपर में 250-250 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। यूपीएससी सीएमएस रिटन एग्जाम में सफल कैंडिडेट पर्सनल इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे।
यूपीएससी सीएमएस 2024 एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट नीचे दी गई सारणी में परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं:
| तिथि | समय | विषय |
|---|---|---|
14 जुलाई | सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक | पेपर 1 (कोड नंबर 1): सामान्य चिकित्सा एवं बाल चिकित्सा |
दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक | पेपर 2 (कोड नंबर 2): (ए) सर्जरी (बी) स्त्री रोग और प्रसूति (सी) निवारक और सामाजिक चिकित्सा |