Trusted Source Image

National Award to Teachers 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 20 जून

Abhay Pratap Singh | May 21, 2024 | 08:25 PM IST | 2 mins read

राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 के लिए नॉमिनेट व्यक्ति एक नियमित संकाय सदस्य होना चाहिए। साथ ही, न्यूनतम पांच साल का पूर्णकालिक शिक्षण अनुभव होना आवश्यक है।

नेशनल टीचर्स अवार्ड 2024 नॉमिनेशन की लास्ट डेट 20 जून है। (फ्रीपिक)
नेशनल टीचर्स अवार्ड 2024 नॉमिनेशन की लास्ट डेट 20 जून है। (फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए शिक्षा मंत्रालय ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 नामांकन विंडो आधिकारिक पोर्टल nat.aicte-india.org पर खोल दी गई है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए नॉमिनेशन की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है।

पुरस्कार के लिए नामांकन निर्धारित प्रारूप का पालन करते हुए ऑनलाइन पोर्टल, राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल, awards.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 का उद्देश्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों (एचईआई) में देश के कुछ बेहतरीन संकाय सदस्यों को विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित करना है।

आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “इस पुरस्कार का उद्देश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण-अधिगम, सामुदायिक सहभागिता, संस्थागत सेवा, अनुसंधान और नवीन पहल जैसे विभिन्न पहलुओं में संकाय सदस्यों की उपलब्धियों को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना है।”

एनएटी 2024 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रिलिमनरी सर्च कम स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा उम्मीदवारों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग की जाती है। इसके बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में से पुरस्कार विजेताओं का चयन ‘जूरी’ कमेटी द्वारा किया जाता है।

Also readIIT Madras: आईआईटी मद्रास में बीटेक डुअल डिग्री स्नातकों को पिछले दो वर्षों में 90 प्रतिशत नौकरियां

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 नामांकन के लिए सिस्टम द्वारा जनरेट ओटीपी का उपयोग किया जाएगा तथा संस्थान के प्रमुख को एक ईमेल नोटिफिकेशन भी भेजी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 का आयोजन देश भर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक में कार्यरत फैकल्टी सदस्यों के लिए किया जाता है।

National Award to Teachers 2024: पात्रता

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 पात्रता संबंधित जानकारी नीचे देख सकते हैं:

  • नियमित फैकल्टी: नामांकित व्यक्तियों के पास नियमित शिक्षण पद होना चाहिए।
  • शिक्षण अनुभव: ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन में फुल-टाइम टीचिंग में न्यूनतम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • आयु सीमा: आवेदन की अंतिम तिथि तक नामांकित व्यक्ति की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • कुलपति/ निदेशक/ प्रिंसिपल (नियमित या कार्यवाहक) आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
  • ऐसे व्यक्ति जो पहले इन पदों पर रह चुके हैं, लेकिन उनकी उम्र 55 वर्ष से कम है और वे कार्यरत हैं, नॉमिनेशन के लिए पात्र होंगे।

National Award to Teachers 2024: कुल अवार्ड

प्रत्येक वर्ष कुल 35 राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 दिए जाएंगे, जिनमें से श्रेणी-1 के तहत 25 पुरस्कार और श्रेणी-2 के तहत 10 पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक मेडल, एक सर्टिफिकेट और 50,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications