UPSC IES, ISS 2024 Admit Card: आईईएस, आईएसएस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, upsconline.nic.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | June 14, 2024 | 04:06 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी आईईएस आईएसएस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा (आईईएस) 2024 और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (आईएसएस) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईईएस आईएसएस 2024 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में है।
यूपीएससी आईईएस आईएसएस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। आयोग के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 48 रिक्तियां भरना है, जिनमें से 18 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा में और 30 रिक्तियां भारतीय सांख्यिकी सेवा में हैं।
यूपीएससी आईईएस, आईएसएस 2024 परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। भाग 1 लिखित परीक्षा होगी जिसमें कुल 1,000 अंक होंगे जबकि भाग 2 मौखिक परीक्षा होगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के लिए 200 अंक होंगे।
UPSC IES ISS 2024 Schedule: परीक्षा शेड्यूल
यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा 21, 22 और 23 जून को आयोजित की जाएगी। 21 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अंग्रेजी विषय, दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सामान्य अध्ययन और सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा होगी।
यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा 22 जून को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सांख्यिकी I पेपर, दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सामान्य अर्थशास्त्र पेपर 2 और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक सांख्यिकी पेपर 2 के लिए आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी आईईएस और आईएसएस परीक्षा 23 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अर्थशास्त्र पेपर 3 और सांख्यिकी पेपर 3 के लिए और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक भारतीय अर्थशास्त्र और सांख्यिकी पेपर 4 के लिए आयोजित की जाएगी।
Also read UPSC CSE 2024: यूपीएससी आईएएस 2024 परीक्षा की तैयारी कैसे करें? सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को
UPSC IES ISS 2024 Admit Card: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी आईईएस आईएसएस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- 'E-Admit Card for various UPSC exam' लिंक पर क्लिक करें।
- यहां IES, ISS 2024 Admit Card के सामने डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, Click Here पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- अब पंजीकृत आईडी या रोल नंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- इसमें शामिल विवरण को जांचें और इसका प्रिंट आउट लें लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल