UPSC GEO Scientist Prelims Result 2024: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | March 8, 2024 | 05:13 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 2024 (UPSC GEO Scientist Result) का रिजल्ट आज यानी 8 मार्च को जारी कर दिया है। यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार 22 और 23 जून, 2024 को आयोजित होने वाली संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लगभग एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट से अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के अंक और कट-ऑफ अंक परीक्षा और परीक्षा के अंतिम परिणामों की घोषणा होने के बाद आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर पोस्ट किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा तिथि
यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के नंबर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यहां से मिलेगी मदद
संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में एक सुविधा काउंटर बनाया गया है। उम्मीदवार परीक्षा/परिणाम के संबंध में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य दिवस पर जाकर जानकारी कर सकते हैं। यूपीएससी कार्यालय पर जाने का समय सुबह 10.00 बजे शाम 5.00 बजे तक है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार टेलीफोन नंबर (011)‐23385271/23381125/23098543 पर कॉल भी सकते हैं या अभ्यर्थी usgeol-upsc@nic.in पर अपना मेल भी भेज सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर कंबाइंड जियो साइंटिस्ट परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर रिजल्ट की एक पीडीएफ दिखाई देगी।
- अपना नाम लिस्ट देखें।
- अब रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट भी निकाल कर रख लें।
अगली खबर
]UPSC CSE Mains Interview Schedule 2023: यूपीएससी सीएसई मेन्स चरण-3 के लिए upsc.gov.in पर इंटरव्यू शेड्यूल जारी
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2023 दो पालियो में आयोजित की गई थी। पहली पाली के लिए सीएसई मेन एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी